एफसी बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को अपने घर में 1-0 से हराकर ला लीगा में रियल मैड्रिड पर 9 अंकों की बढ़त बना ली। इस जीत के लिए बार्सिलोना को काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन वहीं टीम को लामिन यामल के रूप में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लामिन यामल डिफेंस को भेदते हुए गिर गए और उन्हें चोट लग गई। जिस कारण वह बाहर हो गए।सेल्टा ने पहले हाफ में काउंटर अटैक में दिक्कतें पैदा कीं लेकिन बार्सिलोना ने तब बढ़त बनाई जब यामल डिफेंस को भेदते हुए गिर गए। फॉरवर्ड को गोल में बदला, लेकिन बॉल को हिट करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और उन्हें बाहर जाना पड़ा। स्टैंड में मेडिकल इमरजेंसी के कारण मैच 15 मिनट तक रुका रहा। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे हाफ में फेरान टोरेस का एक गोल मामूली ऑफसाइड की वजह से रद्द हो गया। दूसरी तरफ डिएगो शिमोन ने कोपा डेल रे फाइनल में हार के बाद अपनी एटलेटिको मैड्रिड टीम में बड़े बदलाव किए, लेकिन उनकी टीम एल्चे से 3-2 से हार गई, जो इस जीत के साथ रेलीगेशन जोन से बाहर हो गई। एटलेटिको के लिए निको गोंजालेज ने दो गोल किए जबकि डेविड एफेंग्रुबर के गोल और आंद्रे सिल्वा की पेनल्टी से हाफटाइम तक स्कोर 2-2 हो गया एटलेटिको के थियागो अल्माडा को फाउल के लिए बाहर भेज दिया गया। जिससे स्पॉट किक हुई। सिल्वा ने दूसरे हाफ में फिर से गोल करके एल्चे को जीत दिलाई और अलावेस को निचले तीन में पहुंचा दिया।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi


