आरा में पंखे से लटककर बार्बर ने की खुदकुशी:दोस्तों ने खिड़की से देखकर पिता को दी सूचना; परिजन गांव गए थे

आरा में पंखे से लटककर बार्बर ने की खुदकुशी:दोस्तों ने खिड़की से देखकर पिता को दी सूचना; परिजन गांव गए थे

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में पंखे से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। परिजन की ओर से खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। मृतक रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी गोपाल ठाकुर का 19 साल का बेटा सोलु कुमार उर्फ करिया है। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ सिद्धार्थ नगर वार्ड नंबर 43 में करीब 20 साल से किराए के मकान में रहता था। वह आईटीआई की पढ़ाई के साथ बाजार समिति स्थित सैलून में नाई का काम करता था। इधर, मृतक के पिता गोपाल ठाकुर ने बताया कि घर के सभी लोग गांव गए हुए थे। वह और उनके बेटे घर पर थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जब दुकान से वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया पर किसी ने जवाब नहीं दिया। तब गर्मी के कारण वह दरवाजे के बाहर ही गमछा बिछाकर सो गए।।शनिवार की सुबह जब उसका दोस्त ट्यूशन जाने के लिए आया और दीवाल तड़प के घर में गया तो उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है। सुसाइड का कारण साफ नहीं जब उन्होंने उसके कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से गले में फंदा डाल लटक रहा था। तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के पिता गोपाल ठाकुर ने बेटे की खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि, युवक ने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में पंखे से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। परिजन की ओर से खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। मृतक रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी गोपाल ठाकुर का 19 साल का बेटा सोलु कुमार उर्फ करिया है। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ सिद्धार्थ नगर वार्ड नंबर 43 में करीब 20 साल से किराए के मकान में रहता था। वह आईटीआई की पढ़ाई के साथ बाजार समिति स्थित सैलून में नाई का काम करता था। इधर, मृतक के पिता गोपाल ठाकुर ने बताया कि घर के सभी लोग गांव गए हुए थे। वह और उनके बेटे घर पर थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जब दुकान से वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया पर किसी ने जवाब नहीं दिया। तब गर्मी के कारण वह दरवाजे के बाहर ही गमछा बिछाकर सो गए।।शनिवार की सुबह जब उसका दोस्त ट्यूशन जाने के लिए आया और दीवाल तड़प के घर में गया तो उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है। सुसाइड का कारण साफ नहीं जब उन्होंने उसके कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से गले में फंदा डाल लटक रहा था। तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के पिता गोपाल ठाकुर ने बेटे की खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि, युवक ने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *