गोपालगंज में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक दवा दुकान पर छापेमारी कर नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान मुमताज मेडिकल स्टोर से 496 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 875 एविल इंजेक्शन जब्त किए गए। ये इंजेक्शन प्रत्येक दस-दस ग्राम के बताए जा रहे हैं। वैध डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखा सका दुकानदार औषधि विभाग के निरीक्षक अभय शंकर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। टीम ने जब दुकानदार से इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध अनुमति के ऐसी दवाओं का भंडारण और बिक्री नियमों का उल्लंघन है, खासकर जब इनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा रहा हो। औषधि निरीक्षक अभय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर से नशे के आदी लोगों को प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी जांच जारी रहेगी और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। छापेमारी के दौरान दुकान से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जिले में पदभार संभालने के बाद से ही नशा विरोधी अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया था, जो नशा मुक्ति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही एसपी ने नशे के आदि लोगों को नशा छोड़ने की अपील की थी। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। नशा के खिलाफ लोग भी प्रशासन से जुड़कर अवैध दवा व नशे की दवा व इंजेक्शन बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहे है।। गोपालगंज में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक दवा दुकान पर छापेमारी कर नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान मुमताज मेडिकल स्टोर से 496 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 875 एविल इंजेक्शन जब्त किए गए। ये इंजेक्शन प्रत्येक दस-दस ग्राम के बताए जा रहे हैं। वैध डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखा सका दुकानदार औषधि विभाग के निरीक्षक अभय शंकर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। टीम ने जब दुकानदार से इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध अनुमति के ऐसी दवाओं का भंडारण और बिक्री नियमों का उल्लंघन है, खासकर जब इनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा रहा हो। औषधि निरीक्षक अभय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर से नशे के आदी लोगों को प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी जांच जारी रहेगी और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। छापेमारी के दौरान दुकान से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जिले में पदभार संभालने के बाद से ही नशा विरोधी अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया था, जो नशा मुक्ति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही एसपी ने नशे के आदि लोगों को नशा छोड़ने की अपील की थी। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। नशा के खिलाफ लोग भी प्रशासन से जुड़कर अवैध दवा व नशे की दवा व इंजेक्शन बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहे है।।


