नवादा में एसपी अभिनव धीमान के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। जहां प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राहुल सिंह और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित हुए हैं। एसपी ने बताया कि जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बैंक से निकाले गए 3 लाख 10 हजार रुपये की लूट का मामला मात्र 8 दिनों में सुलझा लिया गया। पुलिस ने ओडिशा के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मई 2026 को दोपहर 12:35 बजे एक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया हिसुआ शाखा से ₹3,10,000 निकालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में रखकर कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में गंगदेव पेट्रोल पंप वालियरी के पास खड़ी गाड़ी की डिक्की खोलकर चोरों ने पूरा पैसा चुरा लिया। 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया इस घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना में कांड संख्या 268/26 दर्ज की गई। थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। फुटेज में एक संदिग्ध को चिन्हित किया गया। तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी की। 28 मई 2026 को 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार ये सभी आपस में गिरोह बनाकर काम करते थे। इनकी संलिप्तता कुर्था थाना कांड संख्या 84/26 में भी पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: अजय दास (28 वर्ष), जिला- गाजपुर, ओडिशा, देवेन्द्र दास (18 वर्ष), जिला- भदरख, ओडिशा, टी. बाला (35 वर्ष), जिला- बरमपुर, ओडिशा, राजेश दास (25 वर्ष), जिला- गाजपुर, ओडिशा, अशोक कुमार दास (27 वर्ष), जिला- भदरख, ओडिशा, टी. मारकण्डे (55 वर्ष), जिला- कोन्जम, ओडिशा बरामद की गई सामान 53,000 रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, 2 पायल, मोटरसाइकिल नंबर प्लेट, लकड़ी का गुलेल, ATM कार्ड, मास्टर चाभी, घटना वाले कपड़े, ड्राइविंग लाइसेंस, पावर बैंक और 4-5 आधार कार्ड शामिल हैं।सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है। इस तेज कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। नवादा में एसपी अभिनव धीमान के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। जहां प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राहुल सिंह और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित हुए हैं। एसपी ने बताया कि जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बैंक से निकाले गए 3 लाख 10 हजार रुपये की लूट का मामला मात्र 8 दिनों में सुलझा लिया गया। पुलिस ने ओडिशा के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मई 2026 को दोपहर 12:35 बजे एक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया हिसुआ शाखा से ₹3,10,000 निकालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में रखकर कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में गंगदेव पेट्रोल पंप वालियरी के पास खड़ी गाड़ी की डिक्की खोलकर चोरों ने पूरा पैसा चुरा लिया। 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया इस घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना में कांड संख्या 268/26 दर्ज की गई। थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। फुटेज में एक संदिग्ध को चिन्हित किया गया। तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी की। 28 मई 2026 को 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार ये सभी आपस में गिरोह बनाकर काम करते थे। इनकी संलिप्तता कुर्था थाना कांड संख्या 84/26 में भी पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: अजय दास (28 वर्ष), जिला- गाजपुर, ओडिशा, देवेन्द्र दास (18 वर्ष), जिला- भदरख, ओडिशा, टी. बाला (35 वर्ष), जिला- बरमपुर, ओडिशा, राजेश दास (25 वर्ष), जिला- गाजपुर, ओडिशा, अशोक कुमार दास (27 वर्ष), जिला- भदरख, ओडिशा, टी. मारकण्डे (55 वर्ष), जिला- कोन्जम, ओडिशा बरामद की गई सामान 53,000 रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, 2 पायल, मोटरसाइकिल नंबर प्लेट, लकड़ी का गुलेल, ATM कार्ड, मास्टर चाभी, घटना वाले कपड़े, ड्राइविंग लाइसेंस, पावर बैंक और 4-5 आधार कार्ड शामिल हैं।सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है। इस तेज कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।


