Bank Holiday: जून 2026 में बैंक से जुड़े कामकाज करने वाले ग्राहकों के लिए बैंक अवकाश की जानकारी रखना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कलैंडर के मुताबिक, जून में अलग-अलग राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश है। जून महीने में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। साथ ही पूरे देश में रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को नियमित अवकाश रहता ह। ऐसे में ग्राहकों को इन छुट्टियों की जानकारी पहले से होनी चाहिए।
साप्ताहिक हॉलिडे लिस्ट जून 2026
जून 2026 में देशभर के बैंकों में कई निर्धारित अवकाश रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के तहत 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। दूसरे सप्ताह में 13 और 14 जून को लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में लेनदेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
कौन कौन सी रहेंगी क्षेत्रीय छुट्टियां
जून महीने में कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जून को वाईएमए डे और राजा संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
- 25 जून को विजयवाड़ा में मोहर्रम के कारण अवकाश रहेगा।
- 26 जून को मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल, श्रीनगर समेत कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर शिमला और 30 जून को रेमना नी के अवसर पर आइजोल में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
RBI की तीन बैंक हॉलिडे कैटेगरी
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहती हैं। ऐसे दिनों में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, नकद जमा या निकासी जैसी शाखा-आधारित सेवाएं प्रभावित होती हैं। ये छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर या किसी विशेष राज्य में लागू हो सकती हैं।
- रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) बड़े मूल्य के धन हस्तांतरण की सुविधा है। RTGS अवकाश के दिन बैंकों के माध्यम से RTGS ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं किए जाते हैं। हालांकि, UPI, IMPS और कई अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।
- तीसरी कैटेगरी का नाम है बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स। यह आमतौर पर 1 अप्रैल को होता है, जब बैंक अपने वार्षिक खातों को बंद करने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान कई शाखाओं में ग्राहकों के लिए लेन-देन सेवाएं सीमित हो सकती हैं या कुछ समय के लिए बंद रखी जा सकती हैं।


