Bank Holiday: क्या कल 1 मई को बंद रहने वाले हैं बैंक? देख लीजिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल 1 मई को बंद रहने वाले हैं बैंक? देख लीजिए छुट्टियों की लिस्ट

RBI Bank Holiday List: अगर आप कल बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए। क्योंकि शुक्रवार, 1 मई 2026 को महीने के पहले ही दिन देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही कल शेयर बाजार में भी ट्रेंडिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं, मई का पूरा महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। ऐसे में कैश की किल्लत या चेक क्लीयरेंस जैसे जरूरी कामों के लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी।

कल 1 मई को क्यों है छुट्टी?

शुक्रवार, 1 मई को देश में एक साथ कई बड़े अवसर हैं। इसी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार बैंकों में अवकाश रहेगा। कल बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में देशभर में यह पर्व मनाया जाएगा।

इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके चलते दुनिया भर में लेबर डे मनाया जाता है। इसके अलावा कल महाराष्ट्र दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती भी है, जिसके चलते भारत के अलग-अलग राज्यों में बैकों का अवकाश रहेगा। बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार (NSE-BSE) भी बंद रहेगा, यानी ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख (Date) दिन (Day) अवकाश / अवसर (Holiday / Occasion)
1 मई 2026 शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस (लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत)
3 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 मई 2026 शनिवार दूसरा शनिवार / रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
10 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 मई 2026 शनिवार चौथा शनिवार
24 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
27 मई 2026 बुधवार बकरीद (ईद-उल-अजहा) – अधिकांश राज्यों में छुट्टी
28 मई 2026 गुरुवार बकरीद (कुछ राज्यों में अतिरिक्त अवकाश, शेयर बाजार बंद)
31 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
Bank Holiday List May 2026

डिजिटल बैंकिंग देगी राहत

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लीयरेंस और पासबुक अपडेट जैसे फिजिकल काम बैंक खुलने पर ही हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *