भागलपुर में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर के कचहरी चौक से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। विरोध विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जताया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में नारेबाजी और बैनर-पोस्टरों के जरिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी बातें सबके सामने रखी। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ रही कथित जिहादी घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। बैनरों और पोस्टरों पर लिखे संदेशों में ‘लव जिहाद’, अवैध भूमि कब्जा, खान-पान में अपवित्रता, हिंदू परिवारों और जनजातीय समुदायों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शन में शामिल विश्वजीत सिंह ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन केवल एक चेतावनी है। यदि समय रहते इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन-पुतला फूंकने की तस्वीरें… प्रशासन-सरकार से कार्रवाई की मांग प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता बिशु मंडल में बताया कि इस तरह की घटनाएं समाज में असंतुलन पैदा कर रही हैं और इससे सामाजिक ताने-बाने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इन मामलों में सरकार और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस रही तैनात विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ता कचहरी चौक से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर घूमते हुए आगे बढ़े। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। भागलपुर में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर के कचहरी चौक से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। विरोध विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जताया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में नारेबाजी और बैनर-पोस्टरों के जरिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी बातें सबके सामने रखी। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ रही कथित जिहादी घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। बैनरों और पोस्टरों पर लिखे संदेशों में ‘लव जिहाद’, अवैध भूमि कब्जा, खान-पान में अपवित्रता, हिंदू परिवारों और जनजातीय समुदायों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शन में शामिल विश्वजीत सिंह ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन केवल एक चेतावनी है। यदि समय रहते इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन-पुतला फूंकने की तस्वीरें… प्रशासन-सरकार से कार्रवाई की मांग प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता बिशु मंडल में बताया कि इस तरह की घटनाएं समाज में असंतुलन पैदा कर रही हैं और इससे सामाजिक ताने-बाने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इन मामलों में सरकार और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस रही तैनात विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ता कचहरी चौक से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर घूमते हुए आगे बढ़े। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


