भोपाल में अचीवर्स अकैडमी का ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट:तविश्का सुंदर प्रभाला बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

भोपाल में अचीवर्स अकैडमी का ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट:तविश्का सुंदर प्रभाला बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

भोपाल में 17 मई 2026 को अचीवर्स अकैडमी द्वारा ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बबीता कठैत तोमर उपस्थित रहीं। अंडर-11 और अंडर-14 में तविश्का का दबदबा अंडर-11 और अंडर-14 मिक्स कैटेगरी में तविश्का सुंदर प्रभाला ने विजेता का खिताब जीता। अंडर-11 में प्रनील उपविजेता रहे, जबकि अंडर-14 में दृष्टि खरे ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले रहे रोमांचक
अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी में शाश्वत ने विजेता स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में अथर्व उपविजेता रहे, जबकि अंडर-19 में रियांशी उपविजेता रहीं। वहीं, अंडर-19 जूनियर लकी डबल्स में तविश्का और शाश्वत की जोड़ी विजेता रही। सर्वज्ञ और रियांशी की जोड़ी उपविजेता रही। वूमेन्स कैटेगरी में खुशी गुप्ता विजेता
वूमेन्स कैटेगरी में खुशी गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तविश्का सुंदर प्रभाला उपविजेता रहीं। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *