सहरसा में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत:रोड के किनारे से पैदल घर जा रहा था, गाड़ी ड्राइवर मौके से भागा

सहरसा में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत:रोड के किनारे से पैदल घर जा रहा था, गाड़ी ड्राइवर मौके से भागा

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मनोरी वार्ड नंबर 6 निवासी बबलू राम के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार कक्षा नौ का छात्र था। जानकारी के अनुसार, राजकुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के लिए घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित मिडिल हाई स्कूल गया था। भाई को स्कूल छोड़ने के बाद वह पैदल ही एनएच 107 मुख्य सड़क के किनारे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार में गहरा दुख है। गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। अज्ञात वाहन की पहचान करने और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मनोरी वार्ड नंबर 6 निवासी बबलू राम के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार कक्षा नौ का छात्र था। जानकारी के अनुसार, राजकुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के लिए घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित मिडिल हाई स्कूल गया था। भाई को स्कूल छोड़ने के बाद वह पैदल ही एनएच 107 मुख्य सड़क के किनारे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार में गहरा दुख है। गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। अज्ञात वाहन की पहचान करने और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *