भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह
भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। दो बार के ओलंपियन श्रीहरि ने 25.37 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट (शुरुआती दौर) में तीसरा स्थान हासिल किया और कुल मिलाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे…

