नालंदा में 22 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप:30 पदों पर होगी सीधी भर्ती, कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
नालन्दा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार आगामी 22 सितंबर को जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित…

