मेरठ में रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से ई-रिक्शा में लूट:चाकू दिखाकर मोबाइल-पर्स छीना, चलती गाड़ी से धक्का देकर भागा चालक

मेरठ में रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से ई-रिक्शा में लूट:चाकू दिखाकर मोबाइल-पर्स छीना, चलती गाड़ी से धक्का देकर भागा चालक

मेरठ में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से ई-रिक्शा में लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक उन्हें सामान्य रास्ते के बजाय सुनसान गली में ले गया और चाकू दिखाकर मोबाइल और पर्स लूट लिया। लूट के बाद चालक ने ई-रिक्शा तेज कर दी और अधिकारी को चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने देहली गेट थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे सिविल लाइंस के साकेत कुंज निवासी ब्रजमोहन शर्मा सोमवार सुबह जिला अस्पताल में डॉक्टरों से जांच कराने पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। आरोप है कि चालक उन्हें सामान्य रास्ते से न ले जाकर एक संकरी और सुनसान गली में ले गया। वहां चालक ने चाकू दिखाकर उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपए होने की बात कही गई है। लूट के बाद चलती ई-रिक्शा से दिया धक्का आरोप है कि लूट के बाद चालक ने ई-रिक्शा तेज कर दी और ब्रजमोहन शर्मा को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी दी गई। नौसेना में बहादुरी के लिए मिला था राष्ट्रपति पुरस्कार ब्रजमोहन शर्मा के मुताबिक, नौसेना में सेवा के दौरान उन्हें बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। उन्होंने घटना की तहरीर देहली गेट थाना पुलिस को दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह से घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *