पुल निर्माण के 13 साल हुए, एप्रोच पथ नहीं बना:इंजीनियरों ने वर्क रिपोर्ट में एस्टीमेट नहीं बनाया, पुल पर चढ़ने के लिए ग्रामीणों ने लगाई सीढ़ी
समस्तीपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर एक ऐसा पुल है जिसपर चढ़ने के लिए लोगों ने लोहे की सीढ़ी लगाई है। इंजीनियरों ने वर्क रिपोर्ट में पहुंच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण का एस्टीमेट ही नहीं बनाया है। जिसका नतीजा है कि पुल निर्माण के 13 साल बाद भी पहुंच पथ नहीं है।…

