हूतियों पर एक और बड़ा हमला, बाब अल-मंदेब के पास यमनी सेना ने ठिकानों और सप्लाई लाइन को बनाया निशाना

हूतियों पर एक और बड़ा हमला, बाब अल-मंदेब के पास यमनी सेना ने ठिकानों और सप्लाई लाइन को बनाया निशाना

Yemeni Army: यमन की सेना ने हूतियों पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। यमन की सेना का दावा है कि उसने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के पास हूती लड़ाकों और उनकी सप्लाई लाइन पर हमला किया है।

राजधानी सना के दक्षिण में स्थित अल-बायदा प्रांत में भी हूती ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ताइज इलाके में एक हूती ड्रोन को भी मार गिराने की बात कही गई है। बाब-अल-मंदेब अहम समुद्री रास्ता है और यहां बढ़ती लड़ाई से शिपिंग को लेकर चिंता बढ़ रही है।

ताइज में हूती ड्रोन मार गिराया

यमनी सेना ने ताइज में एक हूती ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है। सेना के मुताबिक, यह ड्रोन ‘टोही विमान’ था और इसे ताइज प्रांत के अल-कधा में गिराया गया। ताइज में लड़ाई लगातार तेज है और हूती लड़ाके सऊदी अरब के सैनिकों से और इलाका हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की खबर है।

सरकार ने कई मोर्चों पर बढ़ाया दबाव

इससे पहले, यमनी सेना ने ताइज शहर के पश्चिम और दक्षिण में हूतियों से कई इलाके वापस छिनने का दावा किया था। हाल के दिनों में ताइज, अल-बायदा, अल-जौफ और लाल सागर के तट पर लड़ाई तेज हुई है। अल जजीरा के मुताबिक, हूतियों ने सितंबर में लाल सागर के तट पर अपनी पकड़ बढ़ाई है।

हूती नेता बोले- संघर्ष जारी रहेगा

हूती नेता अब्देल-मलिक अल-हूती ने कहा है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक यमन के लोगों पर अमेरिका और सऊदी अरब का दबदबा नहीं खत्म हो जाए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर हूतियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाने पर विचार कर रहा है, लेकिन हूती नेता का कहना है कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति ने अमेरिका और इजरायल को परेशान कर रखा है। जिससे सऊदी सरकार के लिए समस्या पैदा हो गई है।

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग्स कॉलेज लंदन के सीनियर रिसर्च फेलो नवाफ ओबैद का कहना है कि आने वाले दिनों में हूतियों पर सऊदी अरब, अमेरिका और उनके सहयोगियों की ओर से ज्यादा ताकत के साथ हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हूती सैन्य रूप से दबाव में हैं और यह दबाव आने वाले समय में और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *