IND U19 vs AUS U19: वीरेंदर सहवाग या राहुल द्रविड़ का बेटा नहीं, कोई और बनेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज, जानें कौन सबसे आगे

IND U19 vs AUS U19: वीरेंदर सहवाग या राहुल द्रविड़ का बेटा नहीं, कोई और बनेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज, जानें कौन सबसे आगे

IND U19 vs AUS U19 Youth ODI’s: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वीरेंदर सहवाग के बेट आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ के बेटों ने भले ही अपनी प्रतिभा को साबित किया है, लेकिन प्‍लेयर ऑफ द सीरीज की रेस में यशबर्धन सिंह सबसे आगे हैं। यशबर्धन ने बल्‍ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है। 

IND U19 vs AUS U19 Youth ODI’s Player of Series: भारत की अंडर-19 टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 103 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए। तीन मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है। इस मैच में जहां वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं, 17 वर्षीय यशबर्धन चौहान ने विस्‍फोटक शतकीय पारी खेली। उन्‍हें ही प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। आइये एक नजर इस सीरीज में गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स पर एक नजर डालते हैं।

आर्यवीर सहवाग चौथे, तो अन्‍वय द्रविड़ 8वें स्‍थान पर

यशबर्धन ने ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दो मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक के दम पर 176 रन बनाए हैं। ये रन उन्‍होंने 88 के औसत और 131 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 75 रन के साथ इस लिस्‍ट में में चौथे नंबर हैं, तो वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ 47 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 यशबर्धन चौहान 2 2 176 88.00 131.34 20 4
2 जैक कॉजनेक 2 2 136 68.00 151.11 13 7
3 वीके विनीत 1 1 87 87.00 94.57 4 6
4 आर्यवीर सहवाग 2 2 75 37.50 101.35 14 0
5 जेड हॉलिक 2 2 57 28.50 85.07 4 2
6 हेडन बारबुलोविक 2 2 51 25.50 130.77 5 3
7 कुशाग्र ओझा 2 2 50 25.00 147.06 6 2
8 अन्वय द्रविड़ 2 2 47 23.50 180.77 3 3
9 ब्लेक कैटल 2 2 46 23.00 92.00 5 1
10 नील पटेल 2 2 46 23.00 131.43 4 2

यशबर्धन गेंदबाजों की लिस्‍ट में भी टॉप पर

यशबर्धन चौहान दो मैचों में 21 के औसत से 4 विकेट के साथ गेंदबाजों की लिस्‍ट में भी शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद चार-चार विकेट के साथ ही थॉमस वासेओ और चिगुरुपति वेंकट दूसरे और तीसरे पायदान पर है, क्‍योंकि औसत के मामले में वह यशबर्धन से पीछे हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी मैच ओवर विकेट औसत
1 यशबर्धन चौहान 2 12.0 4 21.00
2 थॉमस वासेओ 2 14.0 4 28.25
3 चिगुरुपति वेंकटा 2 11.0 4 25.75
4 काव्या पटेल 1 7.0 2 11.50
5 मोहित उलवा 2 11.0 2 19.00
6 पैट्रिक सुलिवन 1 10.0 2 27.50
7 एली ब्रेन 1 4.0 2 14.50
8 स्पेंसर ग्रीन 1 4.0 2 21.50
9 मनाल चौहान 2 11.1 1 64.00
10 कॉनर ग्रेगरी 1 8.0 1 57.00

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *