बिहार के 2 कुख्यात का उत्तराखंड में एनकाउंटर:सीतामढ़ी में मर्डर करने के बाद ऋषिकेश में छिपे थे, वसीम-अनवर को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

बिहार के 2 कुख्यात का उत्तराखंड में एनकाउंटर:सीतामढ़ी में मर्डर करने के बाद ऋषिकेश में छिपे थे, वसीम-अनवर को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। दोनों बदमाशों की पहचान सीतामढ़ी के वसीम और अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी की है। इन दोनों बदमाशों ने सीतामढ़ी में 17 मई 2026 को सीएसपी संचालक सुंदर यादव की 3 गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहे थे। एनकाउंटर ऋषिकेश के खांड गांव के पीछे जंगली इलाके में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… भागने के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि वसीम और अनवर ऋषिकेश क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद बिहार और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली की दोनों बदमाश ढलवाला से जंगल के रास्ते भागने की कोशिश में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। । पुलिस ने जंगल किनारे सड़क पर बैरिकेडिंग की। बैरिकेडिंग देखकर दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। खुद को घिरता देख वसीम ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बाइक से कुचलने की भी कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और दोनों जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। गोलीबारी के दौरान बदमाशों की गोली से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि वसीम पर हत्या, लूट और के कई मामले दर्ज हैं। 5 जून को दोनों ने ऋषिकेश में भी की थी फायरिंग सीतामढ़ी में मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद वसीम,अकरम और उसका दोस्त ऋषिकेश में छिपे थे। 5 जून को दोनों अपने दोस्त के साथ श्यामपुर के भट्टोवाला इलाके में शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने शराब पीने से मना कर तीनों को वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद तीनों उसी जगह पर पहुंचे और स्थानीय लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने वसीम और अकरम के दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन ये दोनों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस ने पुलिस ने 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संगठनों ने पुलिस को अल्टीमेट दिया था और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। दोनों बदमाशों की पहचान सीतामढ़ी के वसीम और अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी की है। इन दोनों बदमाशों ने सीतामढ़ी में 17 मई 2026 को सीएसपी संचालक सुंदर यादव की 3 गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहे थे। एनकाउंटर ऋषिकेश के खांड गांव के पीछे जंगली इलाके में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… भागने के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि वसीम और अनवर ऋषिकेश क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद बिहार और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली की दोनों बदमाश ढलवाला से जंगल के रास्ते भागने की कोशिश में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। । पुलिस ने जंगल किनारे सड़क पर बैरिकेडिंग की। बैरिकेडिंग देखकर दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। खुद को घिरता देख वसीम ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बाइक से कुचलने की भी कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और दोनों जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। गोलीबारी के दौरान बदमाशों की गोली से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि वसीम पर हत्या, लूट और के कई मामले दर्ज हैं। 5 जून को दोनों ने ऋषिकेश में भी की थी फायरिंग सीतामढ़ी में मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद वसीम,अकरम और उसका दोस्त ऋषिकेश में छिपे थे। 5 जून को दोनों अपने दोस्त के साथ श्यामपुर के भट्टोवाला इलाके में शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने शराब पीने से मना कर तीनों को वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद तीनों उसी जगह पर पहुंचे और स्थानीय लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने वसीम और अकरम के दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन ये दोनों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस ने पुलिस ने 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संगठनों ने पुलिस को अल्टीमेट दिया था और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *