पिपराही के 77 विद्यालयों का अंकेक्षण कार्य शुरू

पिपराही के 77 विद्यालयों का अंकेक्षण कार्य शुरू

भास्कर न्यूज़ | डुमरी कटसरी ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी बिहार पटना द्वारा पिपराही प्रखंड में अवस्थित कुल 77 विद्यालयों का वित्तीय वर्ष 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण सोमवार शुरू किया गया है। यह अंकेक्षण समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के लिए विद्यालय को उपलब्ध कराई गई राशि/सामग्री का किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र पिपराही में सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी समन्वयक केके वर्मा बिहार शिक्षा परियोजना शिवहर ने की। सोसाइटी द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर अंकेक्षण दल के सदस्य अरविंद कुमार उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण दाल 26 मई से पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार धनकौल पंचायत के कुल 7 विद्यालयों का अंकेक्षण करेगी। बैठक में केके वर्मा ने सभी एचएम से अनुरोध किया कि अंकेक्षण दल के सदस्यों को आवश्यक सहयोग करेंगे और प्रपत्र में अंकित बिंदुओं के संबंध में उन्हें पूरी जानकारी देंगे। बैठक में लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पिपराही कुंदन कुमार सिंह, संसाधन शिक्षक विश्व विजय उपस्थित थे। भास्कर न्यूज़ | डुमरी कटसरी ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी बिहार पटना द्वारा पिपराही प्रखंड में अवस्थित कुल 77 विद्यालयों का वित्तीय वर्ष 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण सोमवार शुरू किया गया है। यह अंकेक्षण समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के लिए विद्यालय को उपलब्ध कराई गई राशि/सामग्री का किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र पिपराही में सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी समन्वयक केके वर्मा बिहार शिक्षा परियोजना शिवहर ने की। सोसाइटी द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर अंकेक्षण दल के सदस्य अरविंद कुमार उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण दाल 26 मई से पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार धनकौल पंचायत के कुल 7 विद्यालयों का अंकेक्षण करेगी। बैठक में केके वर्मा ने सभी एचएम से अनुरोध किया कि अंकेक्षण दल के सदस्यों को आवश्यक सहयोग करेंगे और प्रपत्र में अंकित बिंदुओं के संबंध में उन्हें पूरी जानकारी देंगे। बैठक में लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पिपराही कुंदन कुमार सिंह, संसाधन शिक्षक विश्व विजय उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *