Assam सेमीकंडक्टर प्लांट पर Ashwini Vaishnaw का बड़ा ऐलान, इसी वित्त वर्ष शुरू होगा Chip Production.

Assam सेमीकंडक्टर प्लांट पर Ashwini Vaishnaw का बड़ा ऐलान, इसी वित्त वर्ष शुरू होगा Chip Production.

सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के जगीरोड स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र में इसी वित्त वर्ष के भीतर उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
वैष्णव ने शनिवार शाम असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से हुई मुलाकात के बाद यह बात कही।
वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनसे जगीरोड स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र की प्रगति पर चर्चा की गई। हमारा लक्ष्य इस वित्त वर्ष के भीतर इस संयंत्र से उत्पादन शुरू करना है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रौद्योगिकियों में युवा नागरिकों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) भी अच्छी तरह से आकार ले रहा है।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने असम में समग्र रेलवे संपर्क और रेल बुनियादी ढांचे के विस्तार पर चर्चा की।’’

असम के जगीरोड स्थित टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएटी) देश के प्रमुख विनिर्माण स्थलों में से एक बनने के लिए तैयार है।
यह पहल आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के राष्ट्र के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है।
जगीरोड संयंत्र 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित किया जा रहा है और इसमें प्रतिदिन 4.8 करोड़ से अधिक सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *