दोस्तो के साथ हथियार सामने रख कर की पार्टी, अरेस्ट:समस्तीपुर में वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, DSP बोले- डर फैलाने की थी साजिश

दोस्तो के साथ हथियार सामने रख कर की पार्टी, अरेस्ट:समस्तीपुर में वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, DSP बोले- डर फैलाने की थी साजिश

समस्तीपुर में दोस्तों के साथ सामने में हथियार रख कर पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ। इसका सत्यापन करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव का है। इस मामले में पुलिस ने पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओम प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। जबकि, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर डीएसपी – 2 संजय कुमार ने बताया कि 27 मई की शाम सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक अपने सामने हथियार के साथ खाते पीते नजर आये। युवक की ओर से ही इस वीडियो को वायरल किया गया था। ताकि इलाके मे दहशत कायम कर लोगों को डराया धमकाया जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद इसका सत्यापन किया, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहे युवक इसी थाने के पुरनाही और गोही गांव के है। युवको की पहचान पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओमप्रकाश महतो के अलावा स्व. भूषण राय के बेटे अमन कुमार उर्फ भोला, मोगलानिचक के कमलेश कुमार राय के बेटे हिमांशु कुमार, पुरनाही गांव के राकेश राय के बेटे अमित कुमार,चारो गांव के देव कुमार सिंह के बेटे छोटू कुमार उर्फ अमित, गोही के शत्रुधन शर्मा के बेटे चंदन कुमार और गोही गांव के अरुण महतो के बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई। डीएसपी ने कहा कि पहचान के बाद इस मामले में ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अब जेल भेजा जा रहा है। अन्य युवको की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि जब पुलिस पुरनाही पहुंची, तो वहां पर छोटू व एक अन्य बदमाश भी था, जो फरार हो गया। समस्तीपुर में दोस्तों के साथ सामने में हथियार रख कर पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ। इसका सत्यापन करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव का है। इस मामले में पुलिस ने पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओम प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। जबकि, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर डीएसपी – 2 संजय कुमार ने बताया कि 27 मई की शाम सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक अपने सामने हथियार के साथ खाते पीते नजर आये। युवक की ओर से ही इस वीडियो को वायरल किया गया था। ताकि इलाके मे दहशत कायम कर लोगों को डराया धमकाया जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद इसका सत्यापन किया, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहे युवक इसी थाने के पुरनाही और गोही गांव के है। युवको की पहचान पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओमप्रकाश महतो के अलावा स्व. भूषण राय के बेटे अमन कुमार उर्फ भोला, मोगलानिचक के कमलेश कुमार राय के बेटे हिमांशु कुमार, पुरनाही गांव के राकेश राय के बेटे अमित कुमार,चारो गांव के देव कुमार सिंह के बेटे छोटू कुमार उर्फ अमित, गोही के शत्रुधन शर्मा के बेटे चंदन कुमार और गोही गांव के अरुण महतो के बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई। डीएसपी ने कहा कि पहचान के बाद इस मामले में ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अब जेल भेजा जा रहा है। अन्य युवको की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि जब पुलिस पुरनाही पहुंची, तो वहां पर छोटू व एक अन्य बदमाश भी था, जो फरार हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *