यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय टॉप पर:कानपुर में मिले 1575 वोट, प्रदेश भर में 333 प्रत्याशी मैदान में

यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय टॉप पर:कानपुर में मिले 1575 वोट, प्रदेश भर में 333 प्रत्याशी मैदान में

बार काउंसिल ऑफ यूपी के चुनाव की मतगणना जारी है। कानपुर शहर में मतगणना शुक्रवार को पूरी हो गई। यहां सबसे ज्यादा 1575 मत अपने खाते में समेट कर बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय सबसे आगे हो गए है। अब वह कुल 3452 मतों के साथ टॉप पर हैं, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौर 2923 मतों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। शुक्रवार को कुल 2003 मत गिने गए, जिनमें 97 अवैध रहे। यूपी बार काउंसिल की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए प्रदेश भर से जहां 333 प्रत्याशी और कानपुर नगर से 26 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है। 24 मार्च से प्रयागराज से शुरू हुई मतगणना 2 माह बा कानपुर पहुंच गई है। अनुराग पांडेय, अंकज मिश्रा और योगेंद्र स्वरूप की पुरानी तीन सीटों पर ही इस बार भी दावेदारी दिखा रही है। कानपुर से अजीत शुक्ला, नरेंश चंद्र त्रिपाठी, नदीम रऊफ खान, श्रीराम, विश्वनाथ कटियार, राजेंद्र कुमार, राम प्रकाश गुप्ता ही टॉप टेन में अपना स्थान बना सके हैं। कानपुर में इन प्रत्याशियों को मिले वोट अनुराग पांडेय 1575, योगेंद्र स्वरूप 1143, अंकज मिश्रा 981, अजित शुक्ला 445, नरेश चंद्र त्रिपाठी 429, नदीम रऊफ खान 336, श्रीराम को 244, विश्वनाथ कटियार 205, राजेंद्र कुमार अवस्थी को 201, रामप्रकाश गुप्ता को 133, अनुराग श्रीवास्तव को 121, राहुल देव शर्मा को 118 वोट मिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *