मोहाली नगर निगम में AAP की जीत:27 सीटों के साथ मिला बहुमत, अब मेयर पद के लिए अलग-अलग दावेदारी; यह हैं दावेदार

मोहाली नगर निगम में AAP की जीत:27 सीटों के साथ मिला बहुमत, अब मेयर पद के लिए अलग-अलग दावेदारी; यह हैं दावेदार

मोहाली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी को 50 सीटों में से 26 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 12 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही है। शिरोमणि अकाली दल को 4, भाजपा को 3 और 4 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी में मेयर पद के लिए दौड़ शुरू हो गई है। इसके लिए अलग-अलग उम्मीदवार अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। हालांकि इसमें वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी अहलूवालिया, मौजूदा विधायक के बेटे सरबजीत सिंह समाना, गुरमीत कौर और सुखदेव सिंह पटवारी रेस में आगे हैं। अब जानिए दावेदारों के मजबूत और कमजोर पॉइंट सनी अहलूवालिया आम आदमी पार्टी के संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। वह शुरू से ही पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी के उच्च नेताओं के साथ भी उनकी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में वह पंजाब वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन हैं। लेकिन कमजोरी यह है कि वह मोहाली नगर निगम का चुनाव पहली बार लड़े हैं। मोहाली की स्थानीय राजनीति में उनकी पकड़ अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती है। यह मोहाली के मौजूदा विधायक कुलवंत सिंह के बेटे हैं। वह दूसरी बार पार्षद बने हैं। लेकिन उनके पिता विधायक होने के कारण उन्हें नुकसान हो सकता है, क्योंकि जल्द ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी एक ही परिवार को विधायक और मेयर पद देने से पहले एक बार जरूर सोचेगी। यह मोहाली से चौथी बार पार्षद चुने गए हैं। वह नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। यह अकाली दल और आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीत चुके हैं। इन्होंने विधायक कुलवंत सिंह द्वारा बनाए गए आजाद ग्रुप से भी चुनाव जीता था। लेकिन उनकी कमजोरी यह है कि यह अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और शीर्ष नेताओं से उनके ज्यादा संपर्क नहीं हैं। गुरमीत कौर और उनके पति हरविंदर सिंह दोनों वार्ड नंबर तीन और चार से चुनाव जीते हैं। दोनों ही आम आदमी पार्टी से चुनाव जीते हैं। पहले भी दोनों पति-पत्नी पार्षद रह चुके हैं, लेकिन संगठन में इतनी पकड़ नहीं है। यह उनके लिए नुकसान हो सकता है। जानिए किसका कितना रहा मार्जिन वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़े डॉ. सन्नी अहलूवालिया 269 वोटों से अपना चुनाव जीते हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। वार्ड नंबर 34 से सुखदेव सिंह पटवारी मात्र 67 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समान वार्ड नंबर 42 से 458 वोटों से अपना चुनाव जीते हैं। गुरमीत कौर वार्ड नंबर 3 से 182 वोट और उनके पति हरविंदर सिंह वार्ड नंबर 4 से 142 वोट से चुनाव जीते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *