जालोर में अवैध मेडिकल स्टोर पर ANTF की दबिश:5 लाख की नशीली टैबलेट्स जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

जालोर में अवैध मेडिकल स्टोर पर ANTF की दबिश:5 लाख की नशीली टैबलेट्स जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने रविवार को बागोड़ा के मेड़ा गांव में बिना लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर से करीब 5 लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं। मौके से एक आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ IG विकास कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि मेड़ा गांव स्थित न्यू जयदीप मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से एनडीपीएस (NDPS) घटक युक्त नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम ने पहले ग्राहकों के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसके बाद जालोर के औषधि नियंत्रण अधिकारी(ड्रग इंस्पेक्टर) और बागौड़ा थाना पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई। 2500 प्रतिबंधित दवाइयां मिली तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम समेत करीब 2500 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद की गईं। औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा जब मेडिकल संचालक से इन दवाओं को रखने और बेचने के संबंध में वैध ड्रग लाइसेंस या अनुज्ञा पत्र मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बालोतरा का आरोपी गिरफ्तार दुकान में औषधि नियंत्रण विभाग ने स्टॉक को जब्त कर लिया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल संचालक जगदीश कुमार (27) पुत्र डूंगरामराम जाति जाट, निवासी समो की ढाणी (जाली खेड़ा), पुलिस थाना आरजीटी नगर, जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां कहां से लेकर आता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *