राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा:झारखंड की दो सीटों पर 18 जून को मतदान, 8 जून नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इस घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड में भी राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में एक सीट पर एनडीए के दीपक प्रकाश काबिज हैं, जबकि दूसरी सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन के पास थी। शिबू सोरेन के निधन के बाद यह सीट पिछले सितंबर से खाली है। वहीं, दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो जाएगा। राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दोनों गठबंधन इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। झारखंड में दोनों सीटों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में राज्य के राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प होने की संभावना है। झारखंड विधानसभा की दलीय स्थिति
महागठबंधन-56 विधायक
एनडीए -24 विधायक
जेएलकेएम-1 विधायक चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इस घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड में भी राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में एक सीट पर एनडीए के दीपक प्रकाश काबिज हैं, जबकि दूसरी सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन के पास थी। शिबू सोरेन के निधन के बाद यह सीट पिछले सितंबर से खाली है। वहीं, दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो जाएगा। राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दोनों गठबंधन इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। झारखंड में दोनों सीटों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में राज्य के राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प होने की संभावना है। झारखंड विधानसभा की दलीय स्थिति
महागठबंधन-56 विधायक
एनडीए -24 विधायक
जेएलकेएम-1 विधायक  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *