गोरखपुर में थार से 3 को उड़ाया, FIR दर्ज:स्टंट कर रहे थे मनबढ़, घायल की जेब से रुपये निकाले, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

गोरखपुर में थार से 3 को उड़ाया, FIR दर्ज:स्टंट कर रहे थे मनबढ़, घायल की जेब से रुपये निकाले, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला तिराहे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार थार ने 3 युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद थार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से थोड़ी देर बाद परिजन घायलों को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में चले गए। घायलों का कहना था कि थार सवार स्टंट कर रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बीआर-29-बीएफ-9230 नंबर की थार कब्जे में लेकर गाड़ी पुलिस लाइन भिजवा दिया है। तेज टक्कर की वजह से गाड़ी का अगला पहिया भी निकल गया है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी बिहार सिवान से रजिस्टर्ड है। गाड़ी चलाने वाले की तलाश की जा रही है। घायल शैलेष रौनीयार की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में अज्ञात थार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया है कि हादसे के दौरान ही उनकी जेब से 35 हजार रुपये भी किसी ने निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चालक की पहचान हो सके। इस मामले की जांच उप निरीक्षक अनुप तिवारी को सौंपी गई है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार निवासी शैलेष रौनियार समेत सड़क पर घूम रहे 2 अन्य युवक थार की टक्कर से घायल हुए हैं। शैलेश शादी-पार्टी में वीआईपी कैटरिंग उपलब्ध कराने का काम करते हैं। शैलेष ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात अपने एक साइट से काम निपटाकर घर वापस आ रहा था। रात करीब 11:50 बजे जटाशंकर की तरफ से एक वाइट कलर की थार गाड़ी तेज रफ्तार में आई। भरत मिलाप तिराहे पर पीछे से मेरी पल्सर बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद मैं बाइक से छटक कर दूर जाकर गिरा। इस दौरान दो और युवक गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद थार गाड़ी भी आगे से डैमेज हो गई। आरोप लगाया कि उसमे सवार युवक गाड़ी से उतरकर भागने लगे। इस दौरान मेरी जेब से कैंटरिंग का पैसा भी लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि देर रात हुए हादसे के बाद मनबढ़ों ने गाड़ी उठाने के लिए एक क्रेन भी भेजी थी। क्रेन आकर गाड़ी को उठाने की कोशिश भी की। लेकिन तभी पुलिस आ गई। पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रात के समय हादसा हुआ है। गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *