ईरान के खिलाफ अमेरिका तैयार, सेना ने दिखाई तैयारी

ईरान के खिलाफ अमेरिका तैयार, सेना ने दिखाई तैयारी

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच सीज़फायर के दौरान भी तनाव की स्थिति बरकरार है। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत भी जारी है। पाकिस्तान (Pakistan) की मध्यस्थता के ज़रिए दोनों देशों में बातचीत चल रही है। हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों के बीच एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है। दोनों देशों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अगर फिर से युद्ध हुआ, तो उनकी सेनाएं तैयार हैं। इसी बीच अब अमेरिकी सेना ने अपनी युद्ध की तैयारी दिखाई है।

ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना तैयार

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यूनिट CENTCOM ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अरब सागर में विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन 72) से अमेरिकी नेवी के फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी। अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ईरानी बंदरगाहों के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करते हुए युद्ध की तैयारी बनाए हुए है।”

ईरान के एडवांस हथियार हैं तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में बताया कि उनकी सेना 19 मई को फिर से ईरान पर हमला करने की तैयारी में थी, लेकिन मिडिल ईस्ट देशों के लीडर्स से बात करने के बाद ट्रंप ने हमला करने का फैसला टाल दिया। हालांकि अमेरिका की तरफ से बार-बार ईरान को हमलों की धमकी दी जा रही है। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी धमकियों के आगे वो झुकने नहीं वाला। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने रूस की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है उनके पास ऐसे आधुनिक हथियार हैं जिन्हें अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है और न ही उन्हें तैनात नहीं किया गया है। अमेरिका के संभावित अगले हमले के लिए ईरान की तैयारियों के बारे में बात करते हुए एक सैन्य अधिकारी ने रूस की समाचार एजेंसी से कहा, “हमने देश के भीतर ही एडवांस हथियार बनाए हैं, जिनका अभी तक युद्ध के मैदान में इस्तेमाल नहीं हुआ है और न ही वास्तव में उनका परीक्षण किया गया है।”

इस बार संयम नहीं रखेंगे

ईरानी सैन्य अधिकारी ने आगे कहा, “अगर अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा, तो इस स्थिति के लिए ईरान पूरी तरह से तैयार है। साजो-सामान और रक्षा क्षमताओं के मामले में हमें किसी भी ऐसी कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है जो हमें अपने देश की रक्षा करने से रोक सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *