‘महिला आरक्षण बिल में संशोधन जरूरी, हमें उचित प्रतिनिधित्व मिले’:भोजपुर पहुंचीं आम्रपाली दूबे, ‘टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के’ गाने पर लगाए ठुमके

‘महिला आरक्षण बिल में संशोधन जरूरी, हमें उचित प्रतिनिधित्व मिले’:भोजपुर पहुंचीं आम्रपाली दूबे, ‘टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के’ गाने पर लगाए ठुमके

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे मंगलवार की देर शाम भोजपुर के आरा शहर पहुंची। आम्रपाली ने यहां के गोपाली चौक स्थित कुल्हाड़ियां कॉम्प्लेक्स में A.S ज्वेलर्स एंड KISNA के नए शोरूम का उद्घाटन किया। आम्रपाली दूबे के आने की जानकारी के बाद शाम करीब 5 बजे से ही उनके फैंस भीड़ के रूप में शोरूम के बाहर जुटे रहे। आम्रपाली के आने के बाद आयोजकों ने उनका स्वागत किया। फूलों का बुके के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमाओं समेत राम मंदिर का स्मृति-चिन्ह भी भेंट की गई। गोल्डन कलर की साड़ी और मिनिमलिस्टिक बॉर्डर वाले ब्लाउज में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सड़क पर इंतजार कर रहे फैंस जैसे ही आम्रपाली को सामने देखा, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे पहले आम्रपाली दूबे की 3 तस्वीरें देखिए मंच पर पहुंचते ही आम्रपाली ने भोजपुरी में फैंस का अभिवादन किया मंच पर पहुंचते ही आम्रपाली ने भोजपुरी में दर्शकों का अभिवादन करते हुए पूछा, “का हो आरा जिला ठीक बा नूं… आरा जिला घर बा त कौन बात के डर बा… रउआ सबे पवन सिंह जी घर के बानी, का हाल बा?” उनके इस अंदाज ने माहौल में जोश भर दिया। इसके बाद आम्रपाली ने अपने लोकप्रिय गीतों “हटे हटवले, ना हटे नजरिया हो…” और “जान मारे हो मरून कलर सड़िया…” को गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही “टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के…” जैसे गानों पर ठुमके लगाकर उन्होंने समां बांध दिया। फैंस ने पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर डांस की डिमांड की फैंस की ओर से पवन सिंह के गानों पर डांस की मांग उठी, जिस पर आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आरा में ही रुक जाउंगी और घर किराए पर ले लूंगी। इस पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया और साथ में हूटिंग भी की। आम्रपाली बोली- आरा आकर बेहद सकून मिलता है, अपनापन लगता है शोरूम उद्घाटन समारोह के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद सुकून और अपनापन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। यह ज्वेलरी शॉप A.S ज्वेलर्स बहुत ही खूबसूरत है और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ हुआ है। आरा के लोग हर बार इतना प्यार देते हैं कि मन खुशी से भर जाता है। आज भी यहां आकर वही एहसास हो रहा है और मैं इसके लिए बहुत कृतज्ञ हूं। भगवान की मुझ पर कृपा है कि मुझे इतना स्नेह मिल रहा है। महिला आरक्षण संशोधित बिल पर भी रखी अपनी राय महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते और राजनीति में सामान्य रुचि रखने के कारण वह मानती हैं कि इस विषय पर संशोधन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी वुमेन कोटा बिल के पक्ष में थे और उम्मीद कर रहे थे कि इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। ऐसा नहीं होना निश्चित रूप से दुखद है, लेकिन हम यही आग्रह करेंगे कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले और इस दिशा में आवश्यक संशोधन किए जाएं। अंत में उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इतना प्रेम मिलना बहुत बड़ी बात है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि लोगों का इतना स्नेह मुझे मिल रहा है। मैं सभी को दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे मंगलवार की देर शाम भोजपुर के आरा शहर पहुंची। आम्रपाली ने यहां के गोपाली चौक स्थित कुल्हाड़ियां कॉम्प्लेक्स में A.S ज्वेलर्स एंड KISNA के नए शोरूम का उद्घाटन किया। आम्रपाली दूबे के आने की जानकारी के बाद शाम करीब 5 बजे से ही उनके फैंस भीड़ के रूप में शोरूम के बाहर जुटे रहे। आम्रपाली के आने के बाद आयोजकों ने उनका स्वागत किया। फूलों का बुके के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमाओं समेत राम मंदिर का स्मृति-चिन्ह भी भेंट की गई। गोल्डन कलर की साड़ी और मिनिमलिस्टिक बॉर्डर वाले ब्लाउज में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सड़क पर इंतजार कर रहे फैंस जैसे ही आम्रपाली को सामने देखा, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे पहले आम्रपाली दूबे की 3 तस्वीरें देखिए मंच पर पहुंचते ही आम्रपाली ने भोजपुरी में फैंस का अभिवादन किया मंच पर पहुंचते ही आम्रपाली ने भोजपुरी में दर्शकों का अभिवादन करते हुए पूछा, “का हो आरा जिला ठीक बा नूं… आरा जिला घर बा त कौन बात के डर बा… रउआ सबे पवन सिंह जी घर के बानी, का हाल बा?” उनके इस अंदाज ने माहौल में जोश भर दिया। इसके बाद आम्रपाली ने अपने लोकप्रिय गीतों “हटे हटवले, ना हटे नजरिया हो…” और “जान मारे हो मरून कलर सड़िया…” को गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही “टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के…” जैसे गानों पर ठुमके लगाकर उन्होंने समां बांध दिया। फैंस ने पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर डांस की डिमांड की फैंस की ओर से पवन सिंह के गानों पर डांस की मांग उठी, जिस पर आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आरा में ही रुक जाउंगी और घर किराए पर ले लूंगी। इस पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया और साथ में हूटिंग भी की। आम्रपाली बोली- आरा आकर बेहद सकून मिलता है, अपनापन लगता है शोरूम उद्घाटन समारोह के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद सुकून और अपनापन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। यह ज्वेलरी शॉप A.S ज्वेलर्स बहुत ही खूबसूरत है और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ हुआ है। आरा के लोग हर बार इतना प्यार देते हैं कि मन खुशी से भर जाता है। आज भी यहां आकर वही एहसास हो रहा है और मैं इसके लिए बहुत कृतज्ञ हूं। भगवान की मुझ पर कृपा है कि मुझे इतना स्नेह मिल रहा है। महिला आरक्षण संशोधित बिल पर भी रखी अपनी राय महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते और राजनीति में सामान्य रुचि रखने के कारण वह मानती हैं कि इस विषय पर संशोधन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी वुमेन कोटा बिल के पक्ष में थे और उम्मीद कर रहे थे कि इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। ऐसा नहीं होना निश्चित रूप से दुखद है, लेकिन हम यही आग्रह करेंगे कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले और इस दिशा में आवश्यक संशोधन किए जाएं। अंत में उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इतना प्रेम मिलना बहुत बड़ी बात है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि लोगों का इतना स्नेह मुझे मिल रहा है। मैं सभी को दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *