ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को किया जागरूक, सैनेटरी पैड का भी वितरण

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को किया जागरूक, सैनेटरी पैड का भी वितरण

मधुबनी|मधुबनी विधानसभा के रहिका प्रखंड अंतर्गत बलिया गांव में मध्य मंत्रा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान को नगर विधायक माधव आनंद के दिशा निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। फाउंडेशन की संचालिका किरण झा ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पीरियड्स को लेकर जागरूकता की कमी और झिझक बनी हुई है। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। मधुबनी|मधुबनी विधानसभा के रहिका प्रखंड अंतर्गत बलिया गांव में मध्य मंत्रा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान को नगर विधायक माधव आनंद के दिशा निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। फाउंडेशन की संचालिका किरण झा ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पीरियड्स को लेकर जागरूकता की कमी और झिझक बनी हुई है। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *