छात्रों का बढ़ाया हौसला नियमित अध्ययन पर जोर

मधुबनी|दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले युवा चिकित्सक डा. पीयूष प्रियांशु ने नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और इसे आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए। बताया उन्होंने वर्ष 2020 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश किया था। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम समय तक नियमित तैयारी जारी रखने और अनावश्यक तनाव से दूर रहने की अपील की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामचंद्र प्रसाद विमल और माता रेणुका कुमारी को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। डॉ. पीयूष ने कहा कि उनका सपना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मधुबनी|दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले युवा चिकित्सक डा. पीयूष प्रियांशु ने नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और इसे आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए। बताया उन्होंने वर्ष 2020 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश किया था। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम समय तक नियमित तैयारी जारी रखने और अनावश्यक तनाव से दूर रहने की अपील की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामचंद्र प्रसाद विमल और माता रेणुका कुमारी को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। डॉ. पीयूष ने कहा कि उनका सपना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *