कुशीनगर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप:सपा 15 जून को जिला मुख्यालय पर करेगी प्रदर्शन

कुशीनगर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप:सपा 15 जून को जिला मुख्यालय पर करेगी प्रदर्शन

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को अपने मुख्यालय स्थित लोहिया भवन (सोहरौना) में एक बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, कानून व्यवस्था, महंगाई और किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। एक ही व्यक्ति का नाम कई बार दर्ज है, जबकि कई जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। सपा प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेगी। जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं अथवा जहां डुप्लीकेट नाम दर्ज हैं, उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। यादव ने आगे कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, बिजली कटौती, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, खाद-बीज की कमी तथा नीलगाय व आवारा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानियों के खिलाफ सपा 15 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में डॉ. पीके राय, कासिम अली, जावेद इकबाल, राजेश प्रताप राव, बृजेंद्र पाल उर्फ बबलू, विक्रम यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना, वीरेंद्र सिंह सैथवार, हरीश राणा, अवधनाथ ठाकुरई, इंजीनियर राहुल यादव, हसमुद्दीन अंसारी, राजकुमार डालमिया, भगवान दयाल गुप्ता, उदय नारायण गुप्ता और भोला यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, दुर्गेश सिंह, राकेश सिंह सैथवार, राजू एडवोकेट, विवेक ओझा, ओमप्रकाश सिंह, राजेश चौहान, सिकंदर आलम, रामप्रताप कुशवाहा, विजय यादव, परवेज आलम, संतोष यदुवंशी, रमन शाही, फिरोज आलम, अशोक यादव, अवधेश राय, गौरीशंकर जायसवाल, अमर जायसवाल, काशीनरेश सिंह, लल्लन यादव, प्रेमचंद यादव, अकबर अंसारी और अजय यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *