स्विमिंग पूल निरीक्षण टीम से बदसलूकी:बदायूं में गालीगलौज, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

स्विमिंग पूल निरीक्षण टीम से बदसलूकी:बदायूं में गालीगलौज, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

बदायूं में स्विमिंग पूल के निरीक्षण के लिए गई नगर पालिका की टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक पूल संचालक पर टीम के सदस्यों से गालीगलौज करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। नगर पालिका में तैनात सहायक अभियंता जल नितिन सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उन्हें पालिका द्वारा गठित स्विमिंग पूल निरीक्षण कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वह कमेटी के 10 सदस्यों के साथ दरगाह रोड स्थित न्यू अलहम्द वाटर पार्क का निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान पूल स्वामी ने टीम का सहयोग नहीं किया और उन्हें पूल में प्रवेश करने से भी रोक दिया। इस दौरान पूल संचालक ने टीम के सदस्यों से गालीगलौज की। टीम में शामिल सफाईकर्मियों को कथित तौर पर जातिसूचक शब्द भी कहे गए। घटना के बाद टीम वहां से लौट आई और पालिका चेयरमैन फात्मा रजा तथा अधिशासी अधिकारी से शिकायत की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली एसएचओ संजय कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *