आगरा पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले:बाह इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा पर लगे थे आरोप, फतेहाबाद प्रभारी तरुण धीमान फीडबैक सेल ट्रांसफर

आगरा पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले:बाह इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा पर लगे थे आरोप, फतेहाबाद प्रभारी तरुण धीमान फीडबैक सेल ट्रांसफर

आगरा कमिश्नरेट पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। बाह इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा पर पिछले दिनों युवक पर गलत मुकदमे लिखने के आरोप के बाद हटाया गया है। उन्हें मानिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक तरुण धीमान को थाना फतेहाबाद से हटाकर फीडबैक सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, जो जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात थे, उन्हें अब थाना फतेहाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक सत्यदेव शर्मा को थाना बाह से हटाकर मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी को पुलिस लाइन से थाना बाह का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक विजय वर्मा सिंह चंदेल, जो थाना अछनेरा में अपराध निरीक्षक थे, उन्हें वहीं का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। महिला निरीक्षक सीमा को थाना चित्राहट से हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। वहीं निरीक्षक सुदामा लाल को थाना एत्माद्दौला से हटाकर थाना चित्राहट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, जो थाना बरई अरेला में तैनात थे, उन्हें अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह को सिकंदरा क्षेत्र की पदम प्राइड चौकी से हटाकर थाना बरई अरेला का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *