टीकमगढ़ में युवक की पिटाई मामले में 10 पर FIR:ओबीसी महासभा की चेतावनी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

टीकमगढ़ में युवक की पिटाई मामले में 10 पर FIR:ओबीसी महासभा की चेतावनी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

टीकमगढ़ के बुडेरा थाना क्षेत्र के लार गांव में एक युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ओबीसी महासभा की चेतावनी के बाद कार्रवाई की गई है। मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 8 नामजद और 2 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घटना 15 अप्रैल को लार गांव में रामकुमार गौतम के घर एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में डांस का आयोजन किया गया था। आरोप है कि डांस कर रही लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी किया था। जिसके बाद करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर रोहित लोधी नामक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। घटना के बाद, डांस कर रही लड़कियों ने बुडेरा थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र सौंपा था, जिसमें रामकुमार गौतम, मुकेश गौतम, मनोज गौतम और बादल गौतम पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे। जिला प्रभारी की चेतावनी के बाद कार्रवाई ओबीसी महासभा के जिला प्रभारी नितेश यादव ने इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर कहा था कि डांस कर रही लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दो दिन पहले, उन्होंने एसपी को चेतावनी दी थी कि यदि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जुलूस नहीं निकाला गया, तो वे स्वयं आरोपियों को पकड़कर जुलूस निकालेंगे और प्रशासन उन पर कानून हाथ में लेने का आरोप न लगाए। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिला प्रभारी की इस चेतावनी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। लार गांव में युवक से मारपीट के मामले में राजकुमार गौतम, आशीष गौतम, मुकेश गौतम, बादल गौतम, गौरीशंकर गौतम, मनोज गौतम, महेंद्र खंगार और राजेंद्र ढीमर सहित दो अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 190, 191(1), 191(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
ये खबरें भी पढ़े… 1. बर्थडे पार्टी में युवक की धुनाई: टीकमगढ़ में डांसर पर किए कमेंट, लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा टीकमगढ़ के बुडेरा थाना क्षेत्र के लार गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी में डांस कार्यक्रम चल रहा था, तभी युवक ने कलाकारों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। इसके बाद आयोजकों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पढ़े पूरी खबर… 2. युवक की पिटाई- OBC नेता ने SP को दी चेतावनी: बोला- कानून सही से काम करें टीकमगढ़ के बुडेरा थाना क्षेत्र के लार गांव में एक युवक से मारपीट के मामले में ओबीसी महासभा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। महासभा के जिला प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनका जुलूस नहीं निकाला गया। पढ़े पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *