खगड़िया में सड़क घेरकर हुआ श्राद्ध भोज:वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में FIR किया दर्ज

खगड़िया में सड़क घेरकर हुआ श्राद्ध भोज:वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में FIR किया दर्ज

खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सड़क घेरकर श्राद्ध भोज आयोजित करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खगड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन कराया जा रहा था, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 मई 2026 को महेशखूंट चौक स्थित NH-107 का यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया। पुलिस को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश वीडियो वायरल होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए महेशखूंट थाना पुलिस को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें वीडियो में दर्शाई गई घटना सत्य पाई गई। जांच में सामने आया कि 14 मई 2026 की शाम महेशखूंट निवासी राजेश चौरसिया ने अपनी माता के श्राद्ध कर्म के अवसर पर इस भोज का आयोजन किया था। आयोजन के दौरान NH-107 के मुख्य सड़क मार्ग को घेर लिया गया था और बड़ी संख्या में लोगों को सड़क पर बैठाकर भोजन कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस भोज के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे मरीजों और यात्रियों को भारी असुविधा हुई। घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। सार्वजनिक आयोजन करना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी पुलिस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह का सार्वजनिक आयोजन करना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बाधित होती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है। बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस के अनुसार, सड़क पर भीड़ लगने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती थी तथा जानमाल की क्षति की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सड़क जाम होने से एंबुलेंस, मरीजों एवं आवश्यक सेवाओं को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशखूंट थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजेश चौरसिया, पिता विंदेश्वरी चौरसिया, निवासी महेशखूंट के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 126(2), 125, 189(2), 285 तथा NHAI एक्ट 1956 की धारा 8(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोज कराने को गैरजिम्मेदाराना बताया, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की लोगों से अपील खगड़िया पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सरकारी स्थलों का उपयोग निजी कार्यक्रमों के लिए नहीं करें। किसी भी धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति एवं वैकल्पिक स्थान का उपयोग करें, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क जाम कर आयोजन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सड़क घेरकर श्राद्ध भोज आयोजित करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खगड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन कराया जा रहा था, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 मई 2026 को महेशखूंट चौक स्थित NH-107 का यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया। पुलिस को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश वीडियो वायरल होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए महेशखूंट थाना पुलिस को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें वीडियो में दर्शाई गई घटना सत्य पाई गई। जांच में सामने आया कि 14 मई 2026 की शाम महेशखूंट निवासी राजेश चौरसिया ने अपनी माता के श्राद्ध कर्म के अवसर पर इस भोज का आयोजन किया था। आयोजन के दौरान NH-107 के मुख्य सड़क मार्ग को घेर लिया गया था और बड़ी संख्या में लोगों को सड़क पर बैठाकर भोजन कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस भोज के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे मरीजों और यात्रियों को भारी असुविधा हुई। घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। सार्वजनिक आयोजन करना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी पुलिस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह का सार्वजनिक आयोजन करना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बाधित होती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है। बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस के अनुसार, सड़क पर भीड़ लगने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती थी तथा जानमाल की क्षति की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सड़क जाम होने से एंबुलेंस, मरीजों एवं आवश्यक सेवाओं को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशखूंट थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजेश चौरसिया, पिता विंदेश्वरी चौरसिया, निवासी महेशखूंट के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 126(2), 125, 189(2), 285 तथा NHAI एक्ट 1956 की धारा 8(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोज कराने को गैरजिम्मेदाराना बताया, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की लोगों से अपील खगड़िया पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सरकारी स्थलों का उपयोग निजी कार्यक्रमों के लिए नहीं करें। किसी भी धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति एवं वैकल्पिक स्थान का उपयोग करें, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क जाम कर आयोजन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *