मौनी से तलाक के बाद सूरज नांबियार ने धोखा देने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एलीमनी को बताया बकवास

Suraj Nambiar Big revealed On Mouni Roy divorce : टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से खबरें थी कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है, लेकिन हर कोई उस समय हैरान रह गया जब कपल ने खुद एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की घोषणा की। दोनों ने बताया कि वह आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

हालांकि, इस घोषणा के बाद से ही इंटरनेट पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जिनमें लोगों का कहना था कि मौनी को उनके पति सूरज ने धोखा दिया है और कोई थर्ड पार्टी इन्वॉल्वमेंट है। साथ ही इस तलाक में भारी-भरकम एलीमनी यानी गुजारा भत्ता की बातें भी कही जा रही थीं। अब इन तमाम विवादों और भ्रामक खबरों पर खुद सूरज नांबियार ने आगे आकर चुप्पी तोड़ी है और मीडिया को आड़े हाथों लिया है।

मौनी के एक्स पति सूरज का खुलासा (Suraj Nambiar Big revealed On Mouni Roy divorce)

सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने उन सभी खबरों को पूरी तरह से बकवास और आधारहीन बताया है जिसमें उनके ऊपर धोखे के आरोप थे। सूरज ने लिखा, “हमारे तलाक को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत हैं। इसलिए मैं खुद सब कुछ साफ कर देना चाहता हूं। हमारे बीच एलीमनी को लेकर कोई विवाद नहीं है। हमारी शादी किसी एलीमनी या झगड़े के बिना, बेहद शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुई है।”

Suraj Nambiar Big revealed On Mouni Roy divorce

सूरज ने तलाक और तीसरी महिला पर कही ये बात (Suraj Nambiar Instagram story on divorce)

सूरज ने अपने ऊपर लगे धोखे के आरोपों और किसी तीसरी महिला के शामिल होने की अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, “इस पूरे मामले में कोई थर्ड पार्टी शामिल नहीं है। मैंने और मौनी ने आपसी सहमति, सम्मान और एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। इसके अलावा जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वह सिर्फ कल्पना है। कुछ लोग इस मामले में हमारे उन मासूम दोस्तों को घसीट रहे हैं, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मौनी और मैंने इस मुश्किल दौर में अपनी गरिमा बनाए रखी है और हम दूसरों से भी इसी गरिमा की उम्मीद करते हैं।”

Suraj Nambiar Big revealed On Mouni Roy divorce

मीडिया के झूठे नैरेटिव पर साधा निशाना

सूरज नांबियार ने बिना जांच-पड़ताल के खबरें छापने वाले मीडिया हाउसेज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जबरदस्ती एक ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसका कोई वजूद ही नहीं है। हमारा जॉइंट स्टेटमेंट ही पूरी सच्चाई बताने के लिए काफी था। सूरज ने आखिर में फैंस और मीडिया से अपील की है कि वह उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और दोनों को शांति से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *