IPL 2026, GT vs MI Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस इससे पहले लगातार 4 मैच हार चुकी है तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और आज जीत का चौका लगाना चाहेगी।
टाइटंस की टीम में कोई बदलाव नहीं
गुजरात इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा बेहतर रहता है। राशिद खान ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।”
मुंबई की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, “हम भी पहले बॉलिंग ही चुनते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस पर बात करनी थी कि हमारी टीम का मतलब क्या है। इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा खेल दिखाएं। बस एक-दूसरे का साथ देना है और मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है। एक समूह के रूप में हमें और बेहतर बनना होगा। दानिश और कृष इस मुकाबले में अपना पहला मैच खेल रहे हैं।”
गुजरात ने इस सत्र में 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम ने लगातार 3 जीत दर्ज की हैं। यह टीम फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, मुंबई को पहले मुकाबले में जीत मिलने के बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।



Toss update from Ahmedabad

