नीमराना में 12 अवैध कबाड़ गोदाम सीज:आगजनी के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

नीमराना में 12 अवैध कबाड़ गोदाम सीज:आगजनी के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

नीमराना नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ गोदामों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 गोदामों को सीज कर दिया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी नीमराना के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध भंडारण स्थलों और कबाड़ गोदामों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका नीमराना के अधिशाषी अधिकारी, तहसीलदार, अग्निशमन अधिकारी तथा नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित कई गोदामों का निरीक्षण कर दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। 17 गोदाम संचालकों को नोटिस जारी निरीक्षण के दौरान टीम ने कुल 17 कबाड़ गोदाम संचालकों को नोटिस जारी किए। प्रशासन ने उनसे लाइसेंस, स्वीकृति और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, 12 गोदामों पर ताला जांच में 12 गोदाम अवैध रूप से संचालित पाए गए। इन स्थानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे जन सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इसे देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इन गोदामों को सीज कर ताला लगा दिया। भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने साफ किया है कि नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *