एडीएफ (ADF – Allied Democratic Forces) विद्रोहियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में मंगलवार को देर रात से बुधवार सुबह के बीच कांगो में कत्लेआम मचाते हुए उत्तरी किवू प्रांत में बेनी क्षेत्र के ब्यू मन्यामा शहर में 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब एडीएफ के नए हमले का मामला सामने आया है।
एडीएफ विद्रोहियों ने फिर मचाया आतंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडीएफ विद्रोहियों ने गुरुवार को इटुरी प्रांत के मंबासा क्षेत्र में स्थित बियाकाटो कस्बे में आतंक मचाया। इन विद्रोहियों ने घुसपैठ करते हुए कई लोगों पर हमला किया। एडीएफ के इस हमले में 12 लोग मारे गए।
कई लोग घायल और लापता
एडीएफ विद्रोहियों के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग इस घटना के बाद लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इस्लामिक स्टेट से है कनेक्शन
कांगो में तेज़ी से बढ़ रहे अपराध और आतंकवाद के पीछे एडीएफ ज़िम्मेदार है। एडीएफ का आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State- ISIS) से कनेक्शन है और उसकी मदद से ही विद्रोही देश में आतंक फैला रहे हैं।
सैन्य अभियान के बावजूद नहीं हो रहा कंट्रोल
एडीएफ को रोकने के लिए कांगो और युगांडा (Uganda) की सेनाएं काफी कोशिश कर रही हैं और पिछले 5 साल में एडीएफ के कई लड़ाके मारे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद एडीएफ पर कंट्रोल नहीं हो रहा है और उसकी गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं। कांगो के कई प्रांतों में एडीएफ का आतंक तेज़ी से बढ़ रहा है। विद्रोहियों का यह ग्रुप निर्दोष लोगों पर हमले करता है, घरों को जलाता है और लोगों को जबरन भर्ती करता है। एडीएफ के हमलों की वजह से कांगो में हज़ारों लोगों विस्थापित हो गए हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बड़ी आबादी के पास डर के साये में रहने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।


