किशनगंज में LPG सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता:सप्लाई-डिस्ट्रीब्यूशन नॉर्मल, ब्लैक मार्केटिंग रोकने 30 ठिकानों पर रेड

किशनगंज में LPG सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता:सप्लाई-डिस्ट्रीब्यूशन नॉर्मल, ब्लैक मार्केटिंग रोकने 30 ठिकानों पर रेड

किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आज की तारीख में जिले में 9020 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारू है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धावा दल के माध्यम से नियमित छापेमारी की जा रही है। शनिवार को 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई है और संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की गई है। तुरंत समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होता है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। आज की तारीख में एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आज की तारीख में जिले में 9020 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारू है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धावा दल के माध्यम से नियमित छापेमारी की जा रही है। शनिवार को 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई है और संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की गई है। तुरंत समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होता है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। आज की तारीख में एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *