वैन की चपेट में आने से युवक घायल, तोड़फोड़

रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में शनिवार रात एक वैन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने वैन चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *