राज्यसभा चुनाव को लेकर चला मुलाकातों का दौर, सरयू राय भी नबीन से मिलने पहुंचे

लोजपा के जनार्दन पासवान और बीरेंद्र प्रधान ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिल कर राज्यसभा चुनाव पर मंत्रणा की। रांची|भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची पहुंचे, जहां आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मंत्रणा हुई। इस दौरान जदयू के सरयू राय, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, लोजपा के जनार्दन पासवान तथा बीरेंद्र प्रधान ने उनसे मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की। बैठक को झारखंड में एनडीए की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के लिए साझा रणनीति बनाने और गठबंधन की एकजुटता प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। नितिन नबीन से मिलने पहुंचे जदयू के सरयू राय, आजसू के सुदेश महतो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, राज्य की राजनीतिक स्थिति और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *