भोपाल के 7 नंबर तिराहे की बदल रही ज्योमेट्री:बीजेपी ऑफिस-अरेरा कॉलोनी के लिए दो सर्विस लेन; उलझ रहे वाहन चालक

भोपाल के 7 नंबर तिराहे की बदल रही ज्योमेट्री:बीजेपी ऑफिस-अरेरा कॉलोनी के लिए दो सर्विस लेन; उलझ रहे वाहन चालक

भोपाल के सात नंबर तिराहे और मान सरोवर क्षेत्र की ट्रैफिक ज्योमेट्री बदल रही है। मैनिट द्वारा तैयार ‎डिजाइन के आधार पर यहां दो सर्विस लेन,‎ रोटरी, चैन लाइजिंग आइलैंड और अन्य‎ट्रैफिक इंजीनियरिंग सुधार किए जा रहे हैं।‎ हालांकि, अभी काफी गफलत की स्थिति है और हर रोज हजारों वाहन चालक उलझते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जनवरी 2025 में आंबेडकर सेतु‎(जीजी फ्लाईओवर) शुरू हुआ था। इसने राजधानी के ‎यातायात को नई दिशा दी, लेकिन इसके ‎साथ ही 7 नंबर तिराहे और मानसरोवर क्षेत्र ‎के ट्रैफिक का स्वरूप भी बदल गया।‎ फ्लाईओवर शुरू होने के करीब डेढ़ साल ‎बाद अब इस पूरे जंक्शन की ज्योमेट्री ‎बदली जा रही है। यह ट्रैफिक संभालता है तिराहा
7 नंबर तिराहा आरकेएमपी स्टेशन, ‎एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी और शिवाजी‎ नगर को जोड़ता है। आंबेडकर सेतु शुरू ‎होने से पहले यह क्षेत्र मुख्य रूप से ‎स्थानीय यातायात को संभालता था,‎ लेकिन फ्लाईओवर के संचालन के बाद‎ यह एक प्रमुख ट्रांजिट कॉरिडोर बन गया ‎है। जब यह तिराहा बना था तब‎ मानसरोवर कॉम्प्लेक्स भी नहीं था। जीजी‎ फ्लाईओवर बन जाने के बाद यहां ट्रैफिक ‎के नेचर में बदलाव हुआ है और अगले‎ कुछ महीनों में भाजपा कार्यालय की ‎हाईराइज बिल्डिंग भी तैयार हो जाएगी। ‎यानी यहां ट्रैफिक मूवमेंट का पैटर्न‎ लगातार बदल रहा है।‎ ये काम हो रहे दो साल पहले मैनिट ने दी थी डिजाइन‎
मैनिट के ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट‎डॉ.सिद्धार्थ रोकड़े ने करीब दो साल पहले इस पूरे‎ क्षेत्र का अध्ययन कर नया ज्यामैट्री ले-आउट‎ तैयार किया था। अब उसी डिजाइन के आधार पर‎जंक्शन को रिडिजाइन किया जा रहा है।‎ पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्युटिव इंजीनियर एआर मोरे‎ने बताया कि आंबेडकर सेतु शुरू होने के बाद‎एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, शिवाजी नगर और‎ रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले लोगों की ‎सुविधा तथा ट्रैफिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर ‎यह नई व्यवस्था विकसित की जा रही है। इससे‎ ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *