IND vs AFG: अफगानिस्तान पर भारत की इतनी बड़ी जीत से क्या WTC अंक तालिका पर पड़ेगा फर्क?

IND vs AFG: अफगानिस्तान पर भारत की इतनी बड़ी जीत से क्या WTC अंक तालिका पर पड़ेगा फर्क?

India vs Afghanistan, One-off Test: भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई।

WTC के अंतर्गत नहीं खेला गया यह मुक़ाबला

यह टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने महज तीसरे दिन ही यह मैच अपने नाम कर लिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस जीत का फायदा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में होगा या नहीं? दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया यह मैच डबल्यूटीसी साइकिल के अंदर नहीं आता। लिहाजा टीम को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में कोई फायदा नहीं होगा।

भारत ने डब्ल्यूटीसी 2025-27 में अब तक 9 मैचों खेले हैं। इनमें से चार मैच जीते हैं, वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। डबल्यूटीसी अंक तालिका में भारत 52 अंक और 48.150 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर बरकरार है। कंगारुओं ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के 87.5 प्रतिशत अंक हैं और वे शीर्ष पर काबिज हैं।

मानव सुथार का जोरदार प्रदर्शन

भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट चटका। दूसरी पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। सिराज भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *