भारतीय टीम ने बदलकर रख दिया टेस्‍ट क्रिकेट का इतिहास, 94 साल में पहली बार दर्ज की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने बदलकर रख दिया टेस्‍ट क्रिकेट का इतिहास, 94 साल में पहली बार दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Biggest innings wins for India: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्‍यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्‍ट में पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की है। यह टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास की भारत की सबसे बड़ी जीत है। 

Biggest innings wins for India: न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्‍टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट में पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के 94 साल के टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी 564 रन बनाकर घोषित की थी। इसके बाद पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में मेहमान टीम 112 रनों पर ढेर हो गई।

टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत

क्रम जीत का अंतर विपक्षी टीम मैदान मैच तिथि
1 पारी और 300 रन अफगानिस्‍तान न्‍यू चंडीगढ़ 6 जून 2026
2 पारी और 272 रन वेस्टइंडीज राजकोट 4 अक्टूबर 2018
3 पारी और 262 रन अफगानिस्तान बेंगलुरु 14 जून 2018
4 पारी और 239 रन बांग्लादेश मीरपुर 25 मई 2007
5 पारी और 239 रन श्रीलंका नागपुर 24 नवंबर 2017
6 पारी और 222 रन श्रीलंका मोहाली 4 मार्च 2022
7 पारी और 219 रन ऑस्ट्रेलिया ईडन गार्डन्स, कोलकाता 18 मार्च 1998
8 पारी और 202 रन दक्षिण अफ्रीका रांची 19 अक्टूबर 2019
9 पारी और 198 रन न्यूजीलैंड नागपुर 20 नवंबर 2010
10 पारी और 171 रन श्रीलंका पल्लेकेले 12 अगस्त 2017

भारत की सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत

भारतीय जमीन पर इससे बड़ी पारी में जीत सिर्फ वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ 1958 में मुंबई के ईडन गार्डन्स में हासिल की थी, उस समय भारत को पारी और 336 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि किसी एशियाई टीम की इससे बड़ी दूसरी जीत सिर्फ पाकिस्‍तान ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2002 में लाहौर में पारी और 324 रन से हासिल की थी।

टेस्ट में अफगानिस्‍तान की पारी से हार

भारत के खिलाफ पारी और 300 रन, न्‍यू चंडीगढ़, 2026*
भारत के खिलाफ पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पारी और 73 रन, हरारे, 2025

टेस्ट में अफगानिस्‍तान का सबसे कम टोटल

भारत के खिलाफ 103, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 109, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 112, मुल्लानपुर, 2026*
बांग्‍लादेश के खिलाफ 115, मीरपुर, 2023
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 120, लखनऊ, 2019

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *