बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई:दरभंगा में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई:दरभंगा में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

दरभंगा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के मद्देनजर प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक और प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर नीम चौक, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर, बाजार समिति, दिल्ली मोड़, कादिराबाद, रेलवे स्टेशन और बेंता सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरा।
इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीओ विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में विधि-व्यवस्था पर जोर इधर, आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था और थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की गई बैठक में आने वाले बकरीद पर्व को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने जीवछ-कमला नदी के उड़ाहीकरण से निकली मिट्टी का उपयोग सड़क और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। डीएम कौशल कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि बकरीद को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ली गई है और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं नेपाल-भारत सीमा पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। शांति समिति की बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव शांति समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में शांति समिति की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और वेस्टेज निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर, चुना और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है और विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के मद्देनजर प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक और प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर नीम चौक, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर, बाजार समिति, दिल्ली मोड़, कादिराबाद, रेलवे स्टेशन और बेंता सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरा।
इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीओ विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में विधि-व्यवस्था पर जोर इधर, आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था और थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की गई बैठक में आने वाले बकरीद पर्व को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने जीवछ-कमला नदी के उड़ाहीकरण से निकली मिट्टी का उपयोग सड़क और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। डीएम कौशल कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि बकरीद को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ली गई है और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं नेपाल-भारत सीमा पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। शांति समिति की बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव शांति समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में शांति समिति की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और वेस्टेज निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर, चुना और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है और विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *