किशनगंज में अवैध खनन पर कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त:राजस्व के नुकसान का काटा चलान, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

किशनगंज में अवैध खनन पर कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त:राजस्व के नुकसान का काटा चलान, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार शाम को कोढोबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर की गई। जिले में लगातार मिट्टी और बालू के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद खनन विभाग अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। खनन माफियाओं में मचा हड़कंप जिला खनन पदाधिकारी प्रवण कुमार प्रभार को अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ लक्ष्मीपुर गांव में अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई वाहन चालक भागने में सफल रहे। हालांकि, बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को मौके से जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। राजस्व के नुकसान का काटा चलान थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाया गया है। इनके मालिकों के खिलाफ राजस्व के नुकसान के लिए चालान काटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फरार हुए लोगों की तलाश जारी है और अवैध खनन के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार शाम को कोढोबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर की गई। जिले में लगातार मिट्टी और बालू के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद खनन विभाग अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। खनन माफियाओं में मचा हड़कंप जिला खनन पदाधिकारी प्रवण कुमार प्रभार को अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ लक्ष्मीपुर गांव में अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई वाहन चालक भागने में सफल रहे। हालांकि, बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को मौके से जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। राजस्व के नुकसान का काटा चलान थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाया गया है। इनके मालिकों के खिलाफ राजस्व के नुकसान के लिए चालान काटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फरार हुए लोगों की तलाश जारी है और अवैध खनन के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *