तिलक समारोह में जा रहे पीड़ित के साथ मारपीट:लोहे के रॉड और हॉकी से हमला करने का आरोप, हवाई फायर कर हुए फरार

तिलक समारोह में जा रहे पीड़ित के साथ मारपीट:लोहे के रॉड और हॉकी से हमला करने का आरोप, हवाई फायर कर हुए फरार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में लोहे के रॉड और हॉकी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित संजय कुमार सिंह शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाकर मुबारकपुर में जब में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हमारी बोलेरो के सामने इस गांव के रहने वाले सचिन मंगेश धनंजय रूपक और पांच अज्ञात लोगों ने गाड़ी के आगे स्कॉर्पियो लगाकर रोक लिया। उसके साथ लोहे के रॉड और हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए समल में भतीजे प्रखर सिंह के सीन और गर्दन में गंभीर चोट आई इसके साथ ही मेरे बेटे अभिषेक सिंह के दाहिने हाथ में भी काफी चोट आई है। गंभीर हालत में भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और हम लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। पैसे और जेवरात भी हुई गायब
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया की गाड़ी का शिक्षा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके साथ ही भतीजे की अंगूठी चेन और ₹10000 भी गायब है। आरोपी जाते-जाते हवाई फायर करते हुए फरार हो गए और गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देते गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे जल्द से जल्द घटना के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *