गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का रजत मुकुट त्रिपुण्ड भांग चन्दन अर्पित कर दिव्य श्रृंगार

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का रजत मुकुट त्रिपुण्ड भांग चन्दन अर्पित कर दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान अलौकिक आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल के साथ “हरि ओम” का जल अर्पित कर आरती की शुरुआत हुई। कपूर आरती के पश्चात जटाधारी भगवान महाकाल का रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और सुगंधित फूलों से राजाधिराज स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। गुलाब की सुगंधित मालाओं से सुसज्जित भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *