निकाय चुनाव में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी का फोकस विधानसभा चुनावों पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में पार्टी की वरिष्ठ नेता हरजोत कौर लोहटिया को फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। हरजोत कौर लोहटिया लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बंगा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुकी हैं।


