Adhaar Update Alert: 10 साल पुराना आधार फ्री में अपडेट करें, नहीं तो अटक सकते हैं जरूरी काम

Adhaar Update Alert: 10 साल पुराना आधार फ्री में अपडेट करें, नहीं तो अटक सकते हैं जरूरी काम

भारत में आधार कार्ड अब हर नागरिक की पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और डिजिटल पेमेंट जैसे कई कामों में इसकी जरूरत होती है। इसी बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उन्होंने इसे कभी अपडेट नहीं कराया, उनके लिए अब दस्तावेज अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

क्या है नया नियम

UIDAI के नियमों के अनुसार, जिन नागरिकों ने पिछले 10 वर्षों में एक बार भी अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अब पहचान का प्रमाण (POI) और पते का प्रमाण (POA) दोबारा जमा करना होगा। यह कदम आधार डेटा को सटीक और अपडेट रखने के लिए उठाया गया है। आधार कार्ड के बाईं ओर नीचे दिए गए जारी होने की तारीख देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका आधार कब बना था। अगर यह 2016 या उससे पहले का है, तो तुरंत अपडेट करना जरूरी है।

14 जून 2026 तक फ्री सेवा

UIDAI ने आधार अपडेट के लिए 14 जून 2026 तक की डेडलाइन तय की है। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन अपडेट पूरी तरह फ्री रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। अगर आप इस तारीख के बाद अपडेट करते हैं, तो शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर अभी भी 50 रुपये का शुल्क देना होगा। इसलिए घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करना सबसे आसान और किफायती विकल्प माना जा रहा है।

आसान स्टेप्स में करें अपडेट

आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले My Adhaar पोर्टल पर जाना होगा। यहां आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए OTP से लॉगिन किया जाता है। इसके बाद “Document Update” विकल्प चुनकर अपनी जानकारी की पुष्टि करनी होती है। फिर POI और POA दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली बिल या बैंक पासबुक अपलोड किए जाते हैं। फाइल JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में और 2MB से कम साइज में होनी चाहिए। सबमिट करने के बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलता है, जिससे अपडेट स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *