Aadhaar Redesign: आधार कार्ड का डिजाइन क्यों बदल रही सरकार? जानिए कैसा है नया लुक और क्या हैं फीचर्स

Aadhaar Redesign: आधार कार्ड का डिजाइन क्यों बदल रही सरकार? जानिए कैसा है नया लुक और क्या हैं फीचर्स

Aadhaar Card Redesign: आधार कार्ड अब पहले जैसा नहीं रहने वाला। सरकार एक बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसका सीधा असर आपके डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा पर पड़ेगा। अब आपका नाम, पता और आधार नंबर आधार कार्ड पर नहीं दिखेगा। नई व्यवस्था में आधार कार्ड का लुक पूरी तरह बदल सकता है। पहले कार्ड पर आपका नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर साफ लिखा होता था। लेकिन अब कार्ड पर सिर्फ आपकी फोटो और एक सिक्योर क्यूआर कोड होगा। इस क्यूआर कोड में आपकी पूरी जानकारी छिपी रहेगी, वो भी एन्क्रिप्टेड तरीके से। यानी बिना सही स्कैनर या आधिकारिक ऐप के कोई भी आपकी जानकारी नहीं पढ़ पाएगा।

क्यों लिया गया ये फैसला?

दरअसल, कई बार लोग आधार की फोटो कॉपी दे देते हैं और बाद में वही दस्तावेज गलत हाथों में पहुंच जाता है। कई संस्थाएं बिना बताए आपके आधार की कॉपी स्टोर भी कर लेती हैं। यही सबसे बड़ा खतरा है। सरकार का मानना है कि अगर कार्ड पर संवेदनशील जानकारी दिखेगी ही नहीं, तो उसका गलत इस्तेमाल भी कम होगा।

डिजिटल हो रहा आधार

UIDAI पहले ही आधार ऐप का नया वर्जन ला चुका है, जिससे डिजिटल तरीके से आधार शेयर करना आसान हो गया है। अब सरकार चाहती है कि फिजिकल कार्ड भी उतना ही सुरक्षित हो जाए। अगर आपको अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा से संबंधित चिंता है, तो आप आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी के इस्तेमाल की बजाय आधार ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑनलाइन मंगवा सकेंगे

सरकार ने “आधार विजन 2032” नाम की योजना भी बनाई है, जिसमें डेटा सुरक्षा और आसान वेरिफिकेशन पर जोर रहेगा। जैसे ही नया डिजाइन आधिकारिक होगा, आप इसे UIDAI की वेबसाइट से उसी तरह मंगवा सकेंगे जैसे अभी PVC आधार कार्ड मंगाते हैं। इस आधार कार्ड से आप धोखाधड़ी से बच जाएंगे। इस समय कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोगों की आधार डिटेल का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *